Wednesday, August 26, 2026
Homeबिहारस्वास्थ्यकर्मियों की जरूरतों का रखेंगे ध्यान, लेकिन लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त...

स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरतों का रखेंगे ध्यान, लेकिन लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं’ – स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक और सख्त बयान साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अस्पतालों के बेहतर संचालन और मरीजों की सहूलियत के लिए कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

निरीक्षण का उद्देश्य केवल खामियां ढूंढना नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब भी वे किसी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने जाते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल कमियां उजागर करना नहीं होता। वे यह समझने की कोशिश करते हैं कि मरीजों को कहां परेशानी आ रही है और स्वास्थ्यकर्मियों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए किन आवश्यक सुविधाओं की दरकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यवस्था में वास्तविक सुधार तभी संभव है जब मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों, दोनों के पहलुओं को गहराई से समझा जाए।

मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण पर सियासत तेज: तेज प्रताप यादव ने रावण के ‘पुष्पक विमान’ से की तुलना

जनहित में लिए जाएंगे कड़े फैसले

राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए अनुशासन और कड़े नियमों की वकालत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता के हित में अगर सख्त फैसले लेने पड़ेंगे, तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कड़े कदम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ न होकर पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं।

संसाधन भी देंगे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

संस्थागत सुधारों पर अपना भरोसा जताते हुए उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को आश्वासन दिया कि जहां भी संसाधनों या सहयोग की आवश्यकता होगी, सरकार बिना किसी देरी के उनके साथ खड़ी रहेगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी भी दी कि मरीजों के इलाज और सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पटना से बड़ी खबर: 21 दिनों से चल रहा पीएच.डी. धारकों का अनशन समाप्त, राज्यपाल के साथ बनी सहमति

स्वास्थ्यकर्मियों से अपील: निष्ठा और सेवाभाव से करें काम

राज्य के सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, “आप पूरी निष्ठा और सेवाभाव से अपना काम करें। मरीजों की सेवा आपकी जिम्मेदारी है, और आपकी जरूरतों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

​उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर मरीज अस्पताल से बेहतर इलाज और संतुष्टि लेकर लौटे, और हर स्वास्थ्यकर्मी बिना किसी बाधा के पूरी क्षमता से अपनी जिम्मेदारी निभा सके।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे