Saturday, June 6, 2026
Homeबिहार विधान सभा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस: विकास और पर्यावरण...

बिहार विधान सभा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस: विकास और पर्यावरण का संतुलन मानव अस्तित्व के लिए जरूरी – डॉ. प्रेम कुमार

पटना, 5 जून 2026

​बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “Beat The Heat” (बीट द हीट) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। खुशीग्राम फाउंडेशन और रेडियंस मीडिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा हुई।

​मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

​प्रकृति से संतुलन अब मानव अस्तित्व का प्रश्न

​अपने संबोधन में माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैश्विक स्तर पर गहराते पर्यावरण संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा:

​”आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। बढ़ता तापमान, भीषण गर्मी, अनियमित वर्षा, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति हमें यह संकेत दे रही है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अब केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का प्रश्न बन गया है।

​उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि “Beat The Heat” का संदेश केवल गर्मी से बचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक सामूहिक चेतना और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि पूरक हैं। उन्होंने एक सुरक्षित, हरित और समृद्ध बिहार व भारत के निर्माण के लिए सबको मिलकर योगदान देने का आह्वान किया।

​विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

​कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को समझाया:

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन: मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रभात चंद्र गुप्ता ने वृक्षों की महत्ता और तापमान वृद्धि के अंतर्संबंधों को आंकड़ों के साथ प्रदर्शित किया।

जैव विविधता पर विमर्श: बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के अध्यक्षभारत ज्योति ने पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस विशेष अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव सहित सदस्यगण राजकुमार राय, रोमित कुमार, श्रीमती अनीता, छोटी कुमारी और सोनम रानी उपस्थित रहीं।

​इसके अलावा पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद् के पदाधिकारीगण, विधान सभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे