Thursday, March 19, 2026
HomeTop Storiesपटना में ईंधन की नई क्रांति: DM त्यागराजन एसएम की पहल पर...

पटना में ईंधन की नई क्रांति: DM त्यागराजन एसएम की पहल पर कल से लगेंगे DPNG कैंप, LPG की सुचारू आपूर्ति के भी निर्देश

पटना | 19 मार्च 2026
​राजधानी पटना में घरेलू ईंधन की व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुरक्षित और निरंतर बनाने के लिए जिलाधिकारी (DM) डॉ त्यागराजन एसएम ने आज दो महत्वपूर्ण मोर्चों पर कार्रवाई की। एक तरफ जहाँ उन्होंने घरेलू एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत दूर करने के सख्त निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन गैस (PNG) के विस्तार के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की।

​जिलाधिकारी ने पटना शहरी क्षेत्र के सभी मार्केटिंग ऑफिसर्स (MO) और दंडाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति श्रृंखला में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में तत्पर रहने और उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

​पटना समाहरणालय में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (DPNG) को जन-जन तक पहुँचाने की योजना तैयार की। जनहित में इस सुविधा को अधिक ‘एक्सेसिबल’ बनाने के लिए कल, 20 मार्च 2026 से शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

​यहाँ लगेंगे कैंप (समय: सुबह 10:30 बजे से):
​कश्यप ग्रीन सिटी – कोथवां
​राम दुलारी – कुसुमपुरम
​एक्वा सिटी – उसरी चौक
​तिरुवनंतपुरम सिटी – विजय सिंह यादव पथ
​जेन एक्स लैंडमार्क – आरपीएस मोड़ टी प्वाइंट

​जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने पटनावासियों से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पीएनजी (PNG) न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह निरंतर मिलने वाला और सुविधाजनक ईंधन स्रोत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप पहुँचकर अपना कनेक्शन सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे