Tuesday, March 17, 2026
HomeTop Storiesबिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार...

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार का किया अभिनंदन


पटना | 17 मार्च, 2026
​बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्री शिवेश कुमार से अपने कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्री शिवेश कुमार का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।

मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने परंपरा के अनुरूप श्री शिवेश कुमार को अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने गया का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया ओर मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित अन्य प्रमुख नेताओं को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा के उच्च सदन में निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

​अध्यक्ष महोदय ने विश्वास जताया कि इन सभी अनुभवी नेताओं के राज्यसभा में होने से केंद्र में बिहार के हितों की आवाज और मजबूती से गूंजेगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे