पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम द्वारा जिला-स्तरीय अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना रहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं:
त्वरित गिरफ्तारी: एलपीजी की कालाबाजारी, होर्डिंग (जमाखोरी) या निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

LPG वितरण में कोताही पर FIR के निर्देश; जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा (ESMA) के तहत कार्रवाई: किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध ‘आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम’ (ESMA) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नियमित छापेमारी: सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गैस डीलरों और वितरकों के ठिकानों पर नियमित रूप से निरीक्षण और छापेमारी करें।
निगरानी हेतु ’28 धावा दलों’ का गठन
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रखंड स्तर पर 28 विशेष धावा दलों का गठन किया गया है।
इन दलों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और निरीक्षकों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अपने-अपने क्षेत्रों में इन धावा दलों के वरीय प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।
हेल्पलाइन
जिला प्रशासन ने आम जनता और उपभोक्ताओं से सीधा फीडबैक लेने की व्यवस्था की है। किसी भी शिकायत या सूचना के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम क्रियाशील है:
📞 जिला एलपीजी हेल्पलाइन नंबर: 0612-2219810 > समय: प्रातः 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
जिलाधिकारी ने जनता को भरोसा दिलाया है कि संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग है और उपभोक्ताओं के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
