Tuesday, September 15, 2026
Homeराजनीतिजन सुराज पार्टी कार्यालय में भव्य इफ्तार का आयोजन; सामाजिक सद्भाव और...

जन सुराज पार्टी कार्यालय में भव्य इफ्तार का आयोजन; सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का दिया संदेश

पटना: पवित्र माह रमज़ान के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के दौरान सामूहिक दुआ में प्रदेश और देश की खुशहाली, अमन और चैन की कामना की गई।

त्याग और सेवा का प्रतीक है रमज़ान: मनोज भारती मीडिया से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, “रमज़ान का महीना हमें आत्म-संयम, त्याग और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है। जन सुराज की विचारधारा भी यही है—समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और आपसी सद्भाव की नींव को मजबूत करना।” उन्होंने इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को रमज़ान और आगामी ईद-उल-फितर की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

गैस किल्लत पर सरकार को घेरा: ओबैदुर रहमान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मिलन समारोह सामाजिक एकता की मिसाल है। साथ ही, उन्होंने देश में व्याप्त गैस किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

​उन्होंने कहा, “देशभर में रसोई गैस की भारी कमी के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। जब सरकार को आगामी संकट का आभास था, तो पूर्व में कदम क्यों नहीं उठाए गए? ईद जैसा बड़ा त्योहार नजदीक है, और यदि यही स्थिति रही तो कई घरों में ईद की पारंपरिक सेवइयां भी नहीं बन पाएंगी। सरकार को अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।”

सामूहिक इफ्तार के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे