Thursday, March 12, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम का 'हंटर': बड़े बकायेदारों की अब खैर नहीं, घर-घर...

पटना नगर निगम का ‘हंटर’: बड़े बकायेदारों की अब खैर नहीं, घर-घर पहुँचेगा 6 सदस्यीय धावा दल

​पटना: शहर के बड़े संपत्ति कर (Property Tax) बकायेदारों के खिलाफ पटना नगर निगम ने अब ‘आर-पार’ की जंग छेड़ दी है। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय से एक विशेष 6 सदस्यीय धावा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह टीम शहर के उन बड़े बकायेदारों के दरवाजे पर दस्तक देगी, जिन्होंने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया है।

धावा दल का गठन: पुलिस बल के साथ होगी रिकवरी
​नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित यह विशेष टीम काफी शक्तिशाली बनाई गई है। जिसे पटना नगर निगम मुख्यालय से आज हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

टीम की संरचना: प्रत्येक टीम का नेतृत्व उप नगर आयुक्त या सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी कर रहे हैं। टीम में दो निगम कर्मियों के साथ तीन पुलिस बल के जवान भी शामिल किए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकार: धावा दल को मौके पर ही सख्त कार्रवाई करने के प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं।

​50 हजार से अधिक के बकायेदारों पर गिरेगी गाज
​निगम ने अंचलवार बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। पटना के सभी छह अंचलों में स्थिति कुछ इस प्रकार है:
​कंकड़बाग अंचल: 33 बकायेदार (सर्वाधिक)
​पाटलिपुत्र अंचल: 27 बकायेदार
​नूतन राजधानी अंचल: 26 बकायेदार
​पटना सिटी अंचल: 23 बकायेदार
​अजीमाबाद अंचल: 19 बकायेदार
​बाकीपुर अंचल: 14 बकायेदार

​कुर्की-जब्ती और बैंक खाते होंगे फ्रीज
​पटना नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर टैक्स जमा नहीं किया गया, तो निगम निम्नलिखित कदम उठाएगा:
​संपत्ति की कुर्की-जब्ती।

​व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग।

​बकायेदारों के बैंक खातों को फ्रीज करना।

​घर बैठे भुगतान की सुविधा: व्हाट्सएप से लेकर टोल फ्री नंबर तक
​निगम ने सख्ती के साथ-साथ आम जनता के लिए डिजिटल सुविधाओं का दरवाजा भी खुला रखा है:
व्हाट्सएप चैटबॉट: मोबाइल नंबर 9264447449 पर मैसेज कर 24×7 टैक्स भुगतान किया जा सकता है।

टोल फ्री नंबर: यदि आप अपनी नई संपत्ति का कर निर्धारण (Assessment) कराना चाहते हैं, तो 155304 पर कॉल कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। टीम खुद आपके घर आकर ऑन-स्पॉट असेसमेंट करेगी।
अन्य माध्यम: निगम के पोर्टल, पेटीएम, फोन पे और गूगल पे के जरिए भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

​नगर आयुक्त की अपील: “शहरवासी समय रहते अपना बकाया कर जमा कर दें ताकि किसी भी प्रकार की कठोर वैधानिक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम की टीम प्रतिदिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक वार्डों में सक्रिय है।”

यह भी पढ़े

अन्य खबरे