Saturday, February 28, 2026
HomeTop Storiesमुख्यमंत्री नीतीश ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 63वें निर्वाण दिवस पर...

मुख्यमंत्री नीतीश ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 63वें निर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पटना, 28 फरवरी 2026: भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस पर महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनकी समाधि पर मुख्य राजकीय समारोह आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिक्रमा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि दी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा, विधायक श्याम रजक सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।बिहार सैन्य पुलिस ने शोक सलामी दी और दो मिनट का मौन रखा गया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे