Tuesday, February 24, 2026
Homeराजनीतिप्रशांत किशोर का वार: अगर शराबबंदी इतनी ही सफल, तो NDA इसे...

प्रशांत किशोर का वार: अगर शराबबंदी इतनी ही सफल, तो NDA इसे पूरे देश में लागू क्यों नहीं करती?

रोसड़ा (समस्तीपुर) | 24 फरवरी 2026: बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत संगठन जिला रोसड़ा पहुँचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज सरकार की नीतियों और ज्वलंत मुद्दों पर जमकर प्रहार किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने शराबबंदी और मांस बिक्री के नए नियमों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा और जन सुराज के विजन को साझा किया।

शराबबंदी पर सीधा सवाल: प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून की विफलता पर तंज कसते हुए इसे दोहरे मापदंड का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा:”अगर शराबबंदी कानून से महिलाओं को इतना ही फायदा हो रहा है और समाज सुधर रहा है, तो NDA इसे पूरे देश में लागू क्यों नहीं करती? क्या सिर्फ बिहार के लोगों को ही इस ‘फायदे’ की जरूरत है? हकीकत यह है कि यह कानून सिर्फ भ्रष्टाचार और होम डिलीवरी का जरिया बन गया है।

विवादास्पद नियमों पर कटाक्ष: बिहार में मांस बेचने के नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए PK ने इसे ध्यान भटकाने वाली राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी मुद्दों से भाग रही है:

असली मुद्दे: शिक्षा की बदहाली, युवाओं का पलायन, बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार।

सरकार का एजेंडा: समाज को जाति, धर्म और खान-पान के नाम पर बांटना और लोगों को आपस में लड़ाना।

“जनता की आवाज” बनेगा जन सुराज: रोसड़ा में कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ चर्चा के दौरान प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उनका यह अभियान किसी पद के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। उन्होंने कहा कि वे यहाँ साथियों के साथ यह सुनिश्चित करने आए हैं कि जन सुराज सही मायनों में बिहार की आम जनता की बुलंद आवाज बने।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे