नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन ने देश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ी हलचल पैदा करते हुए 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्तियों में व्यापक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं।
प्रमुख नियुक्तियाँ और बदलाव
नीचे दी गई तालिका में हालिया नियुक्तियों का संक्षिप्त विवरण है:

बिहार: सैन्य अनुभव को मिली कमान

बिहार की राजनीति में चल रही उथल-पुथल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल हसनैन कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी रह चुके हैं और उनका लंबा रणनीतिक अनुभव बिहार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नंदकिशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल
बिहार के काद्यावर नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को केंद्र सरकार ने नागालैंड के राज्यपाल की जिम्मे0दारी सौंपी है। पिछले विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर यादव का टिकट काटे जाने के बाद यह चर्चा जोड़ पकड़ रही थी कि नंदकिशोर यादव को भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से कोई गंभीर पद देगी और आज उनका नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति निश्चित रूप से उनके समर्थकों के लिए राहत की खबर है।

दिल्ली और लद्दाख: नए समीकरण
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू को नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली के निवर्तमान LG वी. कुमार सक्सेना को अब लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लद्दाख के पूर्व उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया हैं।

बंगाल में चुनावी आहट और प्रशासनिक बदलाव
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच सी.वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्र ने आर.एन. रवि को तमिलनाडु से हटाकर बंगाल की कमान सौंपी है। फिलहाल, आनंद बोस और आरिफ मोहम्मद खान को किसी नई जिम्मेदारी की घोषणा नहीं की गई है।
दक्षिण और मध्य भारत के राज्यों में फेरबदल

महाराष्ट्र: तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।

तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश: यहां लद्दाख में उपराज्यपाल रहे कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विशेष नोट: ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। जानकारों का मानना है कि इन बदलावों के पीछे राज्यों के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों की रणनीतियां मुख्य कारण हैं।
