G-HMMWBCZ928
Friday, September 25, 2026
Homeराजनीतिबिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: हरीश द्विवेदी बने नए प्रभारी, विनोद...

बिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: हरीश द्विवेदी बने नए प्रभारी, विनोद तावड़े ने भावुक संदेश के साथ दी बधाई

बिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: हरीश द्विवेदी बने नए प्रभारी, विनोद तावड़े ने भावुक संदेश के साथ दी बधाई

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार के लिए नई टीम की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी मुख्यालय से बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी की नई टीम के तहत विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी की गई, जिसमें बिहार के निवर्तमान प्रभारी विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है।

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: बिहार में हरीश द्विवेदी बने प्रदेश प्रभारी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की कमान

विनोद तावड़े का भावुक विदाई संदेश – “बिहार मेरे हृदय में बसा रहेगा”

नई नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और पूर्व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।

तावड़े जी ने लिखा –
“बिहार राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर हरीश द्विवेदी जी को तथा सह-प्रभारी बनाए जाने पर संगीता यादव जी एवं रोहन गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने बिहार के साथ अपने जुड़ाव को अपने संगठनात्मक जीवन का “अविस्मरणीय अध्याय” बताया।

तावड़े जी ने अपने संदेश में कहा – “बिहार भाजपा के प्रभारी के रूप में कार्य करना मेरे संगठनात्मक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय रहा। मैं बिहार के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके अपार स्नेह, परिश्रम और अटूट विश्वास ने हर कदम पर मुझे शक्ति दी।”

उन्होंने आगे लिखा कि “संगठन में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते दायित्वों से ऊपर होते हैं। बिहार का हर कार्यकर्ता और यह पावन भूमि सदैव मेरे हृदय में बसी रहेगी। छठी मैया का आशीर्वाद, बिहार का सत्तू, मखाने का स्वाद और गंगा मैया का स्नेह मुझे इस धरती से सदा जोड़कर रखेगा।”

बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्मृति संग्रहालय का होगा कायाकल्प : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

“जंगलराज से सुशासन के युग में बिहार” – तावड़े का विजन

अपने पोस्ट में विनोद तावड़े ने बिहार की बदलती तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने बिहार को “लोकतंत्र की जननी एवं माँ जानकी की पावन भूमि” बताते हुए कहा कि ज्ञान, अध्यात्म और भगवान गौतम बुद्ध के संदेश से आलोकित बिहार आज जंगलराज से निकलकर डबल इंजन सरकार के साथ सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेज रफ्तार पकड़ेगा तथा ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का सपना साकार होगा।

दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा की चुनावी बिसात: सर्वेश कुमार की दावेदारी मजबूत, संघ से जुड़े राजकिशोर सिंह भी रेस में

कौन हैं नए चेहरे?

हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हैं और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इससे पहले वह असम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं यूपी से राज्यसभा सांसद संगीता यादव और कांग्रेस से भाजपा में आए राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे