G-HMMWBCZ928
Saturday, October 3, 2026
Homeशिक्षा से ही बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है: राज्यपाल

शिक्षा से ही बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है: राज्यपाल

शिक्षा से ही बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है: राज्यपाल

पटना (03 अक्टूबर, 2026): बिहार लोक भवन में शनिवार को ‘टीम सहयोगी’ संस्था के बच्चों, स्वयंसेवकों और समन्वयकों ने महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने बच्चों से सीधे बातचीत की और उनकी पढ़ाई-लिखाई तथा उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए राज्यपाल ने कहा, “शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और एक बेहतर भविष्य के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। चाहे जैसी भी परिस्थिति हो, बच्चे अपनी पढ़ाई कभी न छोड़ें और पूरे मन से अध्ययन करें।”

राज्यपाल ने ‘टीम सहयोगी’ संस्था के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

अभियंताओं की भूमिका विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण: राज्यपाल

क्या करती है ‘टीम सहयोगी’? ‘टीम सहयोगी’ विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों का एक समूह है, जो पटना के तीन-चार झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों के वंचित बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाता है और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करता है। संस्था के स्वयंसेवक कठिन परिस्थितियों में रह रहे तथा माता-पिता के संरक्षण से वंचित बच्चों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को पूरा करने में निरंतर मार्गदर्शन करते हैं।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे