खुसरूपुर में एलआईसी प्रीमियम प्वाइंट का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर जमा होगी पॉलिसी राशि
खुसरूपुर। नगर में स्थानीय पॉलिसीधारकों की सुविधा के लिए एक नए एलआईसी प्रीमियम प्वाइंट का भव्य उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। इस केंद्र के खुलने से अब खुसरूपुर के लोगों को अपनी एलआईसी पॉलिसी की किस्त जमा करने के लिए शहर से बाहर जाने की मजबूरी से मुक्ति मिल जाएगी।
शिक्षा से ही बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है: राज्यपाल
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना साहिब एलआईसी के सीएम संदीप शर्मा मौजूद थे। उनके साथ फतुहा शाखा के शाखा प्रबंधक जवाहर लाल और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद: सुलह के लिए ललन सिंह को कमान, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘गलत हो रहा है’
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनमोल बीमा सेवा केंद्र के संचालक गिरींद्र मोहन पाठक ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रीमियम प्वाइंट के खुलने से न सिर्फ लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सुलभ तरीके से अपनी बीमा राशि जमा करने की सुविधा भी घर के पास ही मिल सकेगी। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल पर खुशी जाहिर की है।
