G-HMMWBCZ928
Monday, September 28, 2026
HomeTop Storiesबिहार: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अटकलों...

बिहार: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अटकलों पर लगा विराम

बिहार: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अटकलों पर लगा विराम

पिछले अनेक दिनों से बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के अटकलों की चर्चाओं को आज पूर्ण विराम लग गया। सोमवार दोपहर को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपना इस्तीफा विधानपरिषद के सचिव को सौंप दिया।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्ष के आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पिछले अनेक दिनों से राजनैतिक हलकों में यह चर्चा थी कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति का पद पर भाजपा का कब्जा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार और विधान परिषद सभापति पद पर अवधेश नारायण सिंह विराजमान थे।

जबकि राज्य सरकार में भाजपा के मुख्य सहयोगी जदयू के नेताओं में हलचल तेज हो गई थी। उनके अनुसार राज्य में जदयू कोटे से मुख्यमंत्री होने के कारण गठबंधन की तरफ से विधानसभा और विधान परिषद के सभापति पद भाजपा के पास था।

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

पुराज्य के मुख्यमंत्री पद से तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हटने के बाद से ही जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेताओं के खेमे में विधान परिषद सभापति पद पर दावेदारी शुरू हो गई थी। भाजपा शीर्ष नेताओं ने भी इसका संज्ञान लिया।

खबर यह भी चली कि लगभग 15 दिन पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह को दिल्ली बुलाया था। और उस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसी के तहत विधान परिषद सभापति ने आज इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे