G-HMMWBCZ928
Sunday, September 27, 2026
Homeन्यूजीलैंड दौरे के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सुनी...

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

न्यूजीलैंड दौरे के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

‘मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : डॉ. प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी को ऑनलाइन माध्यम से सुना।

केप टाउन में गूंजा भारत और बिहार का स्वर, 69वें CPA सम्मेलन में डॉ. प्रेम कुमार ने उठाई जलवायु न्याय की पुरजोर मांग

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, खेल प्रतिभाओं की खोज और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकृष्ट किया।

उन्होंने जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया। ‘मन की बात’ सामान्य नागरिकों के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जनभागीदारी को इससे नई प्रेरणा मिल रही है।

पितृपक्ष मेला-2026 श्रद्धा, सेवा, स्वच्छता और सुव्यवस्था का बनेगा आदर्श : डॉ. प्रेम कुमार

अध्यक्ष ने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्मशती पर प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें स्मरण किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बिहारवासियों से ‘मन की बात’ में दिए संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण, नशामुक्ति, पोषण, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और ‘सबका प्रयास’ की भावना से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे