G-HMMWBCZ928
Friday, September 25, 2026
HomeराजनीतिSIR विवाद: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में RJD...

SIR विवाद: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में RJD और कांग्रेस का प्रचंड प्रदर्शन, चुनाव रद्द करने और गिरफ्तारी की मांग

SIR विवाद: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में RJD और कांग्रेस का प्रचंड प्रदर्शन, चुनाव रद्द करने और गिरफ्तारी की मांग

पटना | 25 सितंबर 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना की सड़कों पर विपक्षी दलों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पटना में अलग-अलग बड़े विरोध प्रदर्शन किए। दोनों ही दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने, उनकी गिरफ्तारी और बिहार व पश्चिम बंगाल के चुनावों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर फिर से चुनाव कराने की पुरजोर मांग की।

पितृपक्ष मेला पुनपुन में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

आरजेडी का आयकर गोलंबर पर जोरदार प्रदर्शन, जलाया पुतला

आरजेडी कार्यालय से दर्जनों प्रमुख नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर निकला और विरोध मार्च निकालते हुए आयकर गोलंबर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और CEC का पुतला फूंका।

एजाज अहमद (RJD प्रवक्ता): “ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस पूरी साजिश के पीछे सिर्फ ज्ञानेश कुमार ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी बराबर के जिम्मेदार हैं।”

भोला यादव (वरिष्ठ RJD नेता): “SIR के जरिए भारी धांधली की गई है। बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव पूरी तरह असंवैधानिक हैं, इन्हें तुरंत रद्द कर दोबारा चुनाव कराए जाएं।”

शक्ति यादव (RJD प्रवक्ता): “अब यह जगजाहिर हो चुका है कि कैसे जनादेश का अपमान किया गया है। जब तक दोनों राज्यों का चुनाव रद्द नहीं होता, हमारा यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।”

रणविजय साहू (RJD विधायक): “विपक्ष अब शांत बैठने वाला नहीं है। जब तक ज्ञानेश कुमार पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी और चुनाव रद्द नहीं किए जाएंगे, तब तक RJD का यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।”

अगर यही घटना सत्ता में बैठे लोगों की बेटी के साथ हो तो भी ‘छिटपुट’ कहेंगे?”: मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर भड़के प्रशांत किशोर

कांग्रेस का चुनाव आयोग दफ्तर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की और वाटर कैनन की बौछार

दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर-ब्लॉक चौराहे से राजभवन और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर आक्रोश मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व सांसद पप्पू यादव और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कर रहे थे।

पप्पू यादव (सांसद, पूर्णिया): “ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का कत्ल किया है, उन्हें फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। बिहार और बंगाल के चुनाव रद्द किए जाएं।”

राजेश राम (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष): “जनादेश की चोरी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है, हम अपनी लड़ाई अंजाम तक पहुंचाएंगे।”

विधानसभा के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने विधानसभा के मुख्य गेट के पास भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा आगे न बढ़ने की अपील के बावजूद गुस्साए कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।

6 सूत्री मांगों को लेकर ४०वें दिन भी नल-जल अनुरक्षकों की भूख हड़ताल जारी, बिहार सरकार से जल्द समय-सीमा तय करने की मांग

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। हालांकि, पुलिस की तीखी बौछारों के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने के बजाय पानी में भींगते हुए डांस और विरोध प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “यह पानी की बौछारें हमारे हौसलों को नहीं तोड़ सकतीं, केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान का बदला जनता लेकर रहेगी।”

पटना में RJD और कांग्रेस के इन दोनों बड़े प्रदर्शनों ने यह साफ कर दिया है कि SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दल आर-पार के मूड में हैं और आने वाले दिनों में यह सियासी संग्राम और तेज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे