Sunday, September 20, 2026
Homeराजनीतिअनंत सिंह क्या करेंगे, यह हमारा सिरदर्द नहीं; कल MLC प्रत्याशियों का...

अनंत सिंह क्या करेंगे, यह हमारा सिरदर्द नहीं; कल MLC प्रत्याशियों का ऐलान करेंगे – PK

अनंत सिंह क्या करेंगे, यह हमारा सिरदर्द नहीं; कल MLC प्रत्याशियों का ऐलान करेंगे PK

विशेष संवाददाता, पटना: विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जन सुराज कल (रविवार) सुबह 11 बजे अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान करेगा। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि समर्थित प्रत्याशियों के नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

जदयू का नाम बदलकर ‘जदयू-नीतीश’ करने की मांग पर सियासत तेज, प्रशांत किशोर का पलटवार – पार्टी तो अमित शाह के दो लोग चला रहे हैं

​मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज प्रत्याशी को समर्थन देने की चर्चाओं को पीके ने पूरी तरह खारिज कर दिया। अनंत सिंह के रुख पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दोटूक कहा, “अनंत सिंह क्या करेंगे, यह हम लोगों के लिए विषय नहीं है। हमारे लिए मुद्दा यह है कि दल किसको अपना उम्मीदवार बनाता है।”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’, दीपावली से पहले पंचायतों की तस्वीर बदलने का टारगेट

​वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपनी तीन महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों को देने के फैसले पर प्रशांत किशोर ने चुटकी ली। पीके ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है। कुछ दिन पहले ही मैंने कहा था कि जनता के पैसे से राहत बांटकर अपना चेहरा मत चमकाइए।”

पटना DM कुंदन कुमार का अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नए राशन कार्ड निर्माण में  मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश

​नितिन नवीन पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी के राहत कोष में 30 हजार करोड़ से ज्यादा का फंड पड़ा है। अगर वाकई मदद की नीयत है, तो उस कोष में से भी कुछ पैसा बिहार के बाढ़ पीड़ितों को दिलाएं।”

यह भी पढ़े

अन्य खबरे