Friday, September 11, 2026
HomeTop StoriesMLC मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जन सुराज ने CEO बिहार...

MLC मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जन सुराज ने CEO बिहार को सौंपा ज्ञापन, फाइनल लिस्ट में सुधार का आश्वासन

पटना। विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में भारी विसंगतियों का आरोप लगाते हुए जन सुराज पार्टी के एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने शुक्रवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने CEO से मतदाता सूची में सुधार की मांग की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ और पूर्व आईपीएस जितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

“बेचारा” वाले बयान पर सियासी घमासान – सम्राट चौधरी के तंज पर प्रशांत किशोर का करारा पलटवार

ज्ञापन सौंपने के बाद मनोज भारती ने कहा कि दो दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमने बताया था कि MLC चुनाव की वोटर लिस्ट में बहुत ज्यादा गड़बड़ियां हैं। उदाहरण के तौर पर सिर्फ तिरहुत क्षेत्र में ही 1668 नाम डुप्लीकेट हैं, एक ही नाम दो-दो बार दर्ज है। हमने उसकी पूरी सूची भी सार्वजनिक की थी।

भारती ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने हमारे ज्ञापन को लिया है और माना है कि गलतियां नोटिस की गई हैं। आयोग का कहना है कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया जारी रहेगी और जो फाइनल लिस्ट प्रकाशित होगी, उसी के आधार पर चुनाव होगा।

मनेर विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार पर बड़ा हमला: “केवल हवाई सर्वेक्षण से नहीं रुकती बाढ़, फरक्का समझौता है असली तबाही की जड़”

शिष्टमंडल ने दूसरी मांग रखी कि जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, वही प्रक्रिया विधान परिषद चुनाव के लिए भी अपनाई जाए। चुनाव से पहले होने वाले रिवीजन में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग कॉलम बनाए जाएं, ताकि सूची को सॉर्ट कर पारदर्शी तरीके से वोटर लिस्ट तैयार हो सके।

इस पर निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह विषय विधि-विधान में बदलाव से जुड़ा है जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मनोज भारती ने कहा कि हमने सिर्फ इतना निवेदन किया है कि हमारी इस मांग को केंद्रीय निर्वाचन आयोग तक भेजा जाए।

बिहार विधानसभा का बड़ा कदम: अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगी विधायकों और पूर्व विधायकों को सभी सुविधाएं

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि आयोग ने आश्वासन दिया है कि जो सूची आई थी उसमें सुधार किया जा रहा है, यह एक सतत प्रक्रिया है। फाइनल लिस्ट जारी होने तक प्रयास होगा कि कोई त्रुटि न रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे