मुंगेर (10 सितम्बर 2026): मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का गहन दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर आदिवासी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार, शुद्ध पेयजल, एक हाई स्कूल की स्थापना, खेतों की सिंचाई के लिए नहर और एक सामुदायिक भवन के निर्माण जैसी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में विकास के सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथगन्ना उद्योग सह जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, सांसद अरुण भारती, विधायक कुमार प्रणय, विधायक मनीष कुमार एवं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे।
“बेचारा” वाले बयान पर सियासी घमासान – सम्राट चौधरी के तंज पर प्रशांत किशोर का करारा पलटवार
जबकि मुख्यमंत्री के इस काफिले में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद।
