Friday, September 11, 2026
Homeबिहारनवादा वासियों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार, केंद्रीय विद्यालय का हुआ...

नवादा वासियों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार, केंद्रीय विद्यालय का हुआ शुभारंभ

नवादा, 9 सितंबर। नवादा जिले के शैक्षणिक इतिहास में आज का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। जिले में केंद्रीय विद्यालय के संचालन का वर्षों पुराना इंतजार आज खत्म हुआ। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने आज राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा के अस्थायी परिसर में केंद्रीय विद्यालय नवादा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही आज से ही विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी शुरू हो गई।

पटना में 168 मेधावी छात्र सम्मानित: मुख्यमंत्री ने कहा—अब परिणाम के एक महीने के भीतर आयोजित होगा टॉपर्स सम्मान समारोह

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। यह केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि नवादा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ से नवादा के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। इस विद्यालय की शुरुआत जिले के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी और यहां के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।”

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में वैदिक गणित और विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दिसंबर में, समन्वय बैठक आयोजित

सांसद ठाकुर ने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय विद्यालय नवादा के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त नवादा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे