Tuesday, September 8, 2026
HomeTop Storiesस्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: पटना ने लगाई लंबी छलांग, देश में 16वां...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: पटना ने लगाई लंबी छलांग, देश में 16वां स्थान किया हासिल; वार्ड 9 और 43 को मिले 40 लाख के पुरस्कार

पटना।

राजधानी पटना ने पर्यावरण और वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ में पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 प्रमुख शहरों में 16वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष 164.5 अंकों के साथ 27वें स्थान पर रहने वाले पटना ने इस बार 37 विभिन्न मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 178 अंक हासिल किए हैं।

इसके साथ ही, देशभर में पहली बार आयोजित किए गए वार्ड-स्तरीय मूल्यांकन में भी पटना नगर निगम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। निगम के वार्ड 9 और वार्ड 43 ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती है।

पटना में बाढ़ से जंग: 189 नावें, 34 रसोई और 34 एंबुलेंस के साथ मैदान में जिला प्रशासन

वार्ड-स्तरीय मूल्यांकन में चमके पटना के दो वार्ड

देशभर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वार्डों को जनसंख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटकर यह सर्वे किया गया था:

वार्ड संख्या-43 (बांकीपुर अंचल): 30 हजार से अधिक आबादी वाली श्रेणी-1 में वार्ड 43 ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए निगम को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। इस राशि का उपयोग राजेंद्र नगर, महमूदी चक, मैला टंकी रोड, आर्य कुमार रोड और पाटलिपुत्र पथ जैसे क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए किया जाएगा।

वार्ड संख्या-9 (पाटलिपुत्र अंचल): 10 हजार से 30 हजार की आबादी वाली श्रेणी-2 में वार्ड 9 ने राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष 9 वार्डों में जगह बनाई, साथ ही राज्य स्तर पर पहला स्थान भी हासिल किया। इसके लिए निगम को 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है, जिससे एयरपोर्ट, राजवंशी नगर, हार्डिंग रोड और कौशल नगर क्षेत्रों में पर्यावरण सुधार के कार्य होंगे।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, राहत शिविर में पीड़ितों के साथ बैठकर खाया खाना

इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन से मिली सफलता

दोनों वार्डों का मूल्यांकन वायु गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर किया गया था। सफलता दिलाने में मुख्य भूमिका इन कार्यों की रही:

हरियाली और पौधारोपण अभियान

नियमित कचरा संग्रहण और सड़कों की स्वीपिंग मशीनों से सफाई

यह उपलब्धि पूरे नगर निगम और पटनावासियों के लिए गर्व की बात है। पुरस्कार की राशि का सीधा उपयोग संबंधित वार्डों में पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किया जाएगा, ताकि नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिले।”

— श्रीमती सीता साहू, महापौर, पटना नगर निगम

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट मोड पर पटना, प्रधान सचिव ने किया डीपीएस और गंगा घाटों का निरीक्षण

हमारा लक्ष्य केवल सर्वेक्षणों में बेहतर प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि पटना के हर नागरिक को स्वच्छ और स्वस्थ वायु उपलब्ध कराना है। कचरा प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने की दिशा में निरंतर काम जारी रहेगा।”

— श्री यशपाल मीणा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के साथ-साथ देशभर में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में भी पटना नगर निगम को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो शहर के निरंतर बदलते और बेहतर होते स्वरूप को दर्शाता है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे