Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिनीतीश कुमार और संजय झा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त...

नीतीश कुमार और संजय झा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी जदयू: शैलेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/पटना। विकास पुरुष नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने और वरिष्ठ नेता संजय झा को पुनः राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू दिल्ली प्रदेश में हर्ष का माहौल है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती और राजनीतिक दूरदृष्टि का प्रतीक बताया है।

​शैलेन्द्र कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता का ही परिणाम है कि पार्टी ने पिछले चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मार्गदर्शन में जदयू देश की राजनीति में एक सशक्त वैचारिक शक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जदयू एक जनहित केंद्रित राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगी।

​संजय झा की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी दोबारा नियुक्ति उनकी कार्यशैली पर नेतृत्व के अटूट विश्वास को दर्शाती है। श्री झा ने बिहार से लेकर देश के अन्य राज्यों तक युवाओं और विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने में सराहनीय योगदान दिया है।

​इस अवसर पर जदयू दिल्ली के प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ता अब और भी अधिक उत्साह के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे