G-HMMWBCZ928
Friday, October 30, 2026
Homeबिहारमुंगेर में 'राजस्व प्रशासन आपके द्वार': प्रधान सचिव ने AI टूल्स से...

मुंगेर में ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार’: प्रधान सचिव ने AI टूल्स से कार्यक्षमता बढ़ाने, 1 वर्ष में सर्वे पूरा करने के सख्त निर्देश दिए

मुंगेर, 28 फरवरी 2026: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने मुंगेर के प्रेक्षागृह में आयोजित ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम में अधिकारियों को चैटजीपीटी, ग्रोक जैसे AI टूल्स का उपयोग कर कार्यक्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मुंशी-दलाल प्रथा समाप्त करने और राजस्व न्यायालयों में AI के स्वविवेकपूर्ण इस्तेमाल पर जोर दिया। विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है।

राजस्व कार्यों की समीक्षा में मुंगेर जिले के 306 मौजों में सर्वे शुरू, 108 का अंतिम प्रकाशन व 298 का ड्राफ्ट पूरा हो चुका। 1 अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक दाखिल-खारिज के 9,913 में 8,802 निष्पादित, परिमार्जन प्लस के 33,410 में 27,688 निस्तारित। अभियान बसेरा-2 में 952 को भूमि आवंटन (58.26%) व महाअभियान के 64,916 आवेदनों में 61,480 ऑनलाइन।

प्रधान सचिव ने भूमि सर्वेक्षण को 1 वर्ष में पूरा करने, सर्वे अमीनों को दैनिक डायरी अपलोड करने का लक्ष्य दिया। सचिव गोपाल मीणा ने PPT से प्रगति बताई, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, DM निखिल धनराज निप्पणीकर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व अतिक्रमण हटाने पर सख्ती बरतने को कहा गया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे