Wednesday, February 25, 2026
HomeTop Storiesपटना में होली पर जिलाधिकारी का 'शून्य सहनशीलता' अलर्ट: DJ-अश्लील गानों पर...

पटना में होली पर जिलाधिकारी का ‘शून्य सहनशीलता’ अलर्ट: DJ-अश्लील गानों पर पूर्ण बैन, असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी,

अग्नि सुरक्षा से लेकर शराबबंदी तक हर मोर्चे पर पुख्ता इंतजाम!

पटना, 25 फरवरी 2026: होली के रंगीन त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था को “सर्वोच्च प्राथमिकता” बताते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों, अपर पुलिस अधीक्षकों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। DM ने एक-एक अनुमंडल से तैयारियों की जानकारी ली और तुरंत सुधार के आदेश दिए।

DM के सख्त निर्देश: हर स्तर पर सतर्कताजिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सामान्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहें। किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।” उन्होंने आसूचना तंत्र को सुदृढ़ रखने, सघन पेट्रोलिंग करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24×7 क्रियाशील रखें, अफवाहों का त्वरित खंडन करें।

DJ और अश्लीलता पर पूर्ण प्रतिबंध: होली के दौरान डीजे साउंड सिस्टम पर पूरी तरह रोक। अश्लील गानों पर सख्ती, उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई।

नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान: मद्य-निषेध अधिनियम के तहत सघन छापामारी, जप्त शराब का अविलंब विनाश। नशे के आदी व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई।

निगरानी का पुख्ता इंतजाम: ड्रोन, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरों से संपूर्ण निगरानी। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग और रात्रि गश्ती अनिवार्य। क्यूआरटी व क्यूएमआरटी टीमों को सक्रिय रखें।

DM ने सभी स्टेकहोल्डर्स (राज्य सरकार, पुलिस, नगर निकाय, अग्निशमन आदि) के साथ प्रभावी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। हरेक स्तर पर शांति समिति की ससमय बैठक आयोजित करने का आदेश दिया गया।

होलिका दहन और होली के लिए विशेष सुरक्षा उपाय: होलिका दहन को सुरक्षित बनाने के लिए DM ने कड़े मानक तय किए। अग्जा (होलिका) की ऊंचाई सुरक्षात्मक हो, विद्युत तारों से पर्याप्त दूरी रखें, विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और यातायात प्रवाह सुचारू रहे। थानों व चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन दस्ते तैनात करें। बिहार अग्निशमन सेवा की महत्वपूर्ण एडवायजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

नदियों में निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित। उल्लंघन पर सख्त दंड।

अस्पतालों में मेडिकल टीम 24×7 तैनात, आपातकालीन संसाधन तैयार रखें।

अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष और विद्युत नियंत्रण कक्ष निरंतर सक्रिय।

नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था पर निर्देश: पर्याप्त कर्मी तैनात करें।

आमजन के लिए हेल्पलाइन और अपील: जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण होली मनाएं। किसी भी प्रकार की आवश्यकता या शिकायत पर 24×7 संपर्क करें:जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810 / 2219234 डायल-112 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118

जिला प्रशासन ने जनहित में सभी व्यवस्था पुख्ता करने का भरोसा दिलाया है। DM ने चेतावनी दी कि विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी कर्तव्यस्थल पर मुस्तैद रहेंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे