G-HMMWBCZ928
Sunday, October 25, 2026
HomeTop Storiesपटना में बाढ़ राहत कार्य तेज, 98 नावों से हो रहा आवागमन;...

पटना में बाढ़ राहत कार्य तेज, 98 नावों से हो रहा आवागमन; सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन

पटना में बाढ़ राहत कार्य तेज, 98 नावों से हो रहा आवागमन; सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन

पटना। जिलाधिकारी, पटना ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावितों के जान-माल की सुरक्षा और समय पर राहत पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के आवागमन के लिए कुल 98 नावों का परिचालन किया जा रहा है, जिसे आवश्यकतानुसार और बढ़ाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नावों के संचालन में निर्धारित मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में लोगों की सुरक्षा से समझौता न हो।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर ने आज पंजीकृत नाविकों के साथ बैठक की। बैठक में सभी नाविकों को सख्त निर्देश दिए गए कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाया जाए और अपराह्न 6 बजे के बाद किसी भी नाव का परिचालन न किया जाए। इन निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक के दौरान पूर्व में नाविकों को उपलब्ध कराए गए लाइफ जैकेट की जांच की गई। सभी लाइफ जैकेट मानकों के अनुरूप पाए गए और उनकी अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ राहत कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

यह भी पढ़े

अन्य खबरे