Thursday, April 30, 2026
Homeसीतामढ़ी: पुनौरा धाम की पावन धरती पर BIPSA का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न,...

सीतामढ़ी: पुनौरा धाम की पावन धरती पर BIPSA का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, निजी स्कूलों की एकजुटता पर जोर

सीतामढ़ी/पटना: बिहार इंडिपेंडेंट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (बिपसा) का प्रथम वार्षिकोत्सव बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को जगत जननी माँ जानकी की जन्मस्थली, पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के ऐतिहासिक परिसर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए निजी विद्यालय संचालकों ने शिक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और संगठन की भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर मंथन किया।

​कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वार्षिकोत्सव के दौरान बिपसा द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए संघर्षों, कार्यों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा जगत में निजी स्कूलों के अमूल्य योगदान और उनके हितों की रक्षा में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया।

​पुनौरा धाम में बैठक के उपरांत, पटना एवं अन्य जिलों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में हेरिटेज स्कूल, गोशाला चौक में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हेरिटेज स्कूल के निदेशक श्री राम रंजन त्रिवेदी और जानकी विद्यालय, डुमरी के निदेशक दिनेश चन्द्र द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों पर मंथन

​बिपसा के अध्यक्ष श्री मनोरथ महाराज ने वर्तमान समय में निजी स्कूलों के संचालन में आ रही व्यावहारिक और प्रशासनिक कठिनाइयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:

​”निजी स्कूल शिक्षा का आधार स्तंभ हैं, लेकिन सरकारी नीतियों और आर्थिक चुनौतियों के कारण वर्तमान समय संघर्षपूर्ण है। हमें एकजुट होकर इन समस्याओं का समाधान खोजना होगा।

​समारोह को महेश कुमार सिंह (महासचिव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, सीतामढ़ी), अनिल कुमार (सचिव, बिपसा), स्नेहलता श्रीवास्तव (संयुक्त सचिव, बिपसा),​विभिन्न स्कूलों के निदेशक: आनंद कुमार मिश्र (माउंट फोर्ट स्कूल), हेमंत गिरि (सीता स्थली स्कूल), विमलेश कुमार (एन.बी. स्कूल) एवं सनशाइन इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिनिधि, ​हाफिज शानुल्लाह (मीडिया प्रभारी) ने भी संबोधित किया।

​सभी वक्ताओं ने संगठन की शक्ति और शिक्षा की गुणवत्ता को उन्नत बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन संस्था के उपाध्यक्ष मुहम्मद शफी द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे