बिहार कांग्रेस में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और उनकी जगह विधायक राजेश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राजेश कुमार की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया।
बदल दिए गए पटना के कई थानेदार, एक्शन में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार
इस बदलाव के पीछे कई राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति, कन्हैया कुमार की यात्रा को लेकर बढ़ते मतभेद और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से संबंधों को लेकर पार्टी का नया रुख प्रमुख हैं। बिहार कांग्रेस में इस बदलाव की पृष्ठभूमि में कई कारण देखे जा सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण कारण कन्हैया कुमार की हाल ही में शुरू की गई बिहार यात्रा को माना जा रहा है।
दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह इस यात्रा को लेकर नाखुश थे और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। कांग्रेस नेतृत्व बिहार में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए कन्हैया कुमार और पप्पू यादव जैसे नेताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अखिलेश सिंह की इस मामले में असहमति पार्टी नेतृत्व को रास नहीं आई, जिसके चलते उन्हें हटाने का फैसला लिया गया
बिहार: भाजपा का मुख्यमंत्री बिठाने का जुगाड, मोर्चाबंदी शुरू