Wednesday, September 16, 2026
HomeबिहारPK की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुली चुनौती, ज्यादा बोलेंगे, तो...

PK की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुली चुनौती, ज्यादा बोलेंगे, तो उनकी पूरी राजनीतिक कुंडली जनता के सामने उजागर कर दी जाएगी

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। बेगूसराय में हालिया राजनीतिक गतिविधियों और बयानों को लेकर PK ने गिरिराज सिंह की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

​वोटबैंक की राजनीति का आरोप

​प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में कुशवाहा समाज का वोट साधने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बचाव करने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और जनता ऐसी गंदी राजनीति की हकीकत को अच्छे से समझती है।

​”ज्यादा बोले तो जनता के सामने रखेंगे पूरी कुंडली”

​गिरिराज सिंह के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा:

“अनाप-सनाप और अनर्गल प्रलाप करना उनकी पुरानी आदत है। लोग आमतौर पर उन्हें नजरअंदाज करते हैं, लेकिन अगर वे जरूरत से ज्यादा बोलेंगे, तो उनकी पूरी राजनीतिक कुंडली जनता के सामने रख दी जाएगी।”

​IGIMS फायरिंग और शराबबंदी पर भी सरकार को घेरा

  • अपराध मुक्त समाज की कल्पना बेईमानी: पटना के IGIMS अस्पताल के पास हुई फायरिंग की घटना पर PK ने कहा कि जब सरकार का नेतृत्व ही अपराधी प्रवृत्ति के हाथ में हो, तो राज्य में शांति की उम्मीद करना बेईमानी है।
  • ‘उड़ता बिहार’ बनता राज्य: प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि राज्य में लागू ‘फर्जी शराबबंदी’ की वजह से भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों और शराब माफियाओं की साठगांठ से घर-घर सूखा नशा (ड्रग्स) पहुंच रहा है। उन्होंने आगाह किया कि बिहार अब ‘उड़ता पंजाब’ की तर्ज पर ‘उड़ता बिहार’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे