G-HMMWBCZ928
Wednesday, September 30, 2026
Home51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ पटना में निकली भव्य 'तिरंगा यात्रा',...

51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ पटना में निकली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’, विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पटना महानगर, दीघा विधानसभा के तत्वावधान में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। बेली रोड स्थित पिलर नंबर-32 (खाजपुरा) से निकाली गई इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे थामे सैकड़ों लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए।

पटना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पटना महानगर, दीघा विधानसभा के तत्वावधान में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। बेली रोड स्थित पिलर नंबर-32 (खाजपुरा) से निकाली गई इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे थामे सैकड़ों लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए।

​इस यात्रा का नेतृत्व दीघा के विधायक-सह-सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​शेखपुरा मोड़ से जगदेव पथ तक लहराया तिरंगा

​यह तिरंगा यात्रा बेली रोड पिलर नंबर-32 से शुरू होकर शेखपुरा मोड़ पहुंची और वहां से घूमते हुए जगदेव पथ पर जाकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज और भारत माता के जयकारों से आसपास का माहौल पूरी तरह से राष्ट्रभक्तिमय हो गया।

​अमर शहीदों का स्मरण और ‘विकसित भारत’ का संकल्प

​कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने अमर शहीदों को नमन किया।

​”हमें यह आजादी कई वीर सपूतों के त्याग और अप्रतिम बलिदान से मिली है। उनके इस बलिदान को सदा याद रखते हुए हमें देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना होगा।”

​— डॉ. संजीव चौरसिया, विधायक (दीघा)डॉ. चौरसिया ने उपस्थित सभी लोगों को ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प दिलवाया। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे