Wednesday, March 25, 2026
HomeTop Storiesपटना को जलजमाव से मिलेगी राहत: बुडको ने तैयार किए 8 नए...

पटना को जलजमाव से मिलेगी राहत: बुडको ने तैयार किए 8 नए हाई-टेक पंपिंग स्टेशन, मानसून से पहले होंगे चाल

​पटना | 25 मार्च 2026: राजधानी पटना के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इस वर्ष शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी को तेज करने के लिए 8 नए अत्याधुनिक ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (DPS) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिन्हें मानसून से ठीक पहले चालू कर दिया जाएगा।

​बुडको द्वारा नवनिर्मित ये हाई-कैपेसिटी डीपीएस दानापुर से लेकर पटना सिटी और बाईपास तक के बड़े हिस्से को कवर करेंगे। इनमें निम्नलिखित स्थान शामिल हैं:

​राजीव नगर और दीघा कैनाल

​दानापुर (आनंद बाजार) और टीवी टावर क्षेत्र

​दशरथा और नंदलाल छपरा

​बकरी बाजार (बाजार समिति) और प्रेम कुंज (पहाड़ी)

​इन सभी केंद्रों पर हाई कैपेसिटी डीवाटरिंग पंप इंस्टॉल किए गए हैं। ये पंप भारी बारिश के दौरान भी सड़कों और गलियों से पानी को तेजी से खींचकर बाहर निकालने में सक्षम हैं। बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर स्वयं इन कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून पूर्व सभी तैयारियां हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।

​गौरतलब है कि पटना में पहले से ही बुडको द्वारा 56 स्थाई और 35 अस्थाई डीपीएस संचालित किए जा रहे हैं। अब इन 8 नए स्टेशनों के जुड़ जाने से शहर की जल निकासी क्षमता काफी बढ़ जाएगी, जिससे पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मानसून में लोगों को जलजमाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे