G-HMMWBCZ928
Friday, October 2, 2026
Homeपटना नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएंगी 7,500 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें

पटना नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएंगी 7,500 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें

पटना नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएंगी 7,500 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें

त्योहार से पहले सभी 75 वार्डों में 100-100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्देश

2 अक्टूबर 2026। पटना

पटना नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7,500 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा द्वारा त्योहारों से पहले
सभी 75 वार्डों में अतिरिक्त 100-100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिये हैं।

उपलब्धि: बुधवार को पटना नगर निगम ने किया रिकॉर्ड 3.61 करोड़ से अधिक संपत्ति कर संग्रहण

वार्ड पार्षदों एवं सर्वे के आधार पर स्थल चयन

नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन के लिए स्थलों का चयन संबंधित वार्ड पार्षदों से प्राप्त सुझावों एवं नगर निगम द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे के आधार पर किया गया है। इस प्रक्रिया में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता है। इससे प्रमुख सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती एवं खराब लाइटों को बदलने का कार्य भी जारी

नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन के साथ-साथ पूर्व से स्थापित स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव एवं मरम्मती का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय 26 टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने में जुटी हैं।

इन टीमों द्वारा खराब स्विच, वायरिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को ठीक कर बंद पड़ी लाइटों को पुनः चालू किया जा रहा है। वहीं, जिन लाइटों की मरम्मती संभव नहीं है, उन्हें बदलकर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। इस कार्य के माध्यम से शहर की मौजूदा प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

बिल्ड एंड बिलीव की भावना से बिहार में निवेश के लिए आगे आएं इन्वेस्टर, सरकार देगी हरसंभव सहयोग :- मुख्यमंत्री

पटना नगर निगम द्वारा नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन एवं पुरानी लाइटों की मरम्मती के जरिए शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

आम जन स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के लिए निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 155304 एवं वॉट्सऐप चैटबॉट 9264447449 पर निशुल्क शिकायत दर्ज की जा सकती है।

*****

यह भी पढ़े

अन्य खबरे