Wednesday, September 3, 2025
HomeTop Storiesमिशन विश्वकर्मा: पटना नगर निगम के 400 वाहन होंगे चकाचक, सफाई सेवाओं...

मिशन विश्वकर्मा: पटना नगर निगम के 400 वाहन होंगे चकाचक, सफाई सेवाओं में आएगा सुधार

पटना, 1 सितंबर 2025।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पटना नगर निगम ने 1 से 17 सितंबर तक विशेष अभियान “मिशन विश्वकर्मा” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नगर निगम के लगभग 400 वाहनों की मरम्मत, रखरखाव और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। सभी वाहनों को नई पहचान देने के लिए उन्हें “सफाई एक्सप्रेस” के रूप में ब्रांडिंग भी की जाएगी।

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि “मिशन विश्वकर्मा” का उद्देश्य केवल वाहनों की मरम्मत करना नहीं है, बल्कि एक व्यवस्थित प्रणाली विकसित करना है, ताकि नगर निगम के वाहन लंबे समय तक बेहतर स्थिति में सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा से पहले ही यह मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

पटना नगर निगम की अपील – 30 सितंबर तक बिना पेनल्टी भरें होल्डिंग टैक्स

अभियान की प्रमुख विशेषताएँ

1. वाहनों का रखरखाव और मरम्मत: नगर निगम के सभी वाहनों की पूरी जांच और मरम्मत की जाएगी।

2. ब्रांडिंग: हर वाहन को “सफाई एक्सप्रेस” की पहचान दी जाएगी, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

3. पारदर्शिता: मरम्मत कार्य में उपयोग होने वाले सामान की नियमित जांच और सूची बनाई जाएगी।

4. समय और धन की बचत: निगम के अपने वर्कशॉप में मरम्मत होने से बाहरी एजेंसियों पर निर्भरता घटेगी।

5. सेवाओं में सुधार: वाहनों की बेहतर स्थिति से सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाएँ और अधिक प्रभावी होंगी।

प्रतिदिन होगी मॉनिटरिंग

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस मिशन के दौरान न केवल वाहनों की मरम्मत होगी, बल्कि उनकी दैनिक देखभाल का प्रोटोकॉल भी लागू किया जाएगा। खराब निकलने वाले सामान की प्रतिदिन सूची बनाई जाएगी, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहे।

दीघा घाट पर दिखेगी छठ महापर्व की अनूठी छटा, बुडको बना रहा है 17 फीट ऊँचा वेस्ट टू वंडर शिल्प

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कंकड़बाग स्थित नगर निगम वर्कशॉप में वाहनों की मरम्मत की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए। इस बार उसी पहल को और विस्तारित स्वरूप में “मिशन विश्वकर्मा” के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

नगर निगम का मानना है कि इस मिशन के सफल क्रियान्वयन से पटना शहर में सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे