वार्ड पार्षद अमर कुमार टूटू पर पुलिस कार्रवाई की निंदा, न्याय दिलाने का लिया संकल्प
पटना। विधायक संजीव चौरसिया के आवास पर महापौर सीता साहू जी की उपस्थिति में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य, पार्षदगण एवं पार्षद प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से कुछ दिनों पूर्व वार्ड संख्या 7 के पार्षद अमर कुमार टूटू पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे जनादेश का अपमान करार देते हुए कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अनुचित है।
दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया द्वारा तीन सड़कों और नाला निर्माण का शिलान्यास
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्षद अमर कुमार टूटू को न्याय दिलाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक कानूनी एवं जनआंदोलनात्मक पहल भी की जाएगी।
कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, विधायक चौरसिया बोले – “कायराना हरकत”
इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू सहित कई पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
