पटना। भूमिहार परिवार फाउंडेशन (गांधी मैदान बैठकी) के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त 2026 (रविवार) को पटना के बीरचंद पटेल पथ स्थित रवीन्द्र भवन में ‘भूमिहार-ब्राह्मण महाबैठकी’ सह BhuConnect App के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे से होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गया लाइन गुमटी, मीठापुर के व्यवसायी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
BhuConnect App की मुख्य विशेषताएं
अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल युग की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए BhuConnect App के ज़रिए देश-विदेश में बसे समाज के लोगों को एक डिजिटल मंच पर लाया जाएगा। इस ऐप में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध होंगी:
सोशल नेटवर्क: देश-विदेश में बसे समाज के लोगों को आपस में संवाद का मंच।
बिजनेस डायरेक्टरी: व्यावसायिक अवसरों, नेटवर्क और परिचय को बढ़ावा देने हेतु।
हेल्पडेस्क एवं SOS सुरक्षा: किसी भी आपात स्थिति व ज़रूरत के समय तत्पर सहायता और सुरक्षा कवच।
मैट्रिमनी (वैवाहिक सेवा): समाज के भीतर योग्य वर-वधू की तलाश और रिश्तों के ताने-बाने को आसान बनाने के लिए।
ऐतिहासिक परंपरा और आधुनिकता का संगम
आयोजकों का कहना है कि जिस समाज ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, सर गणेश दत्त, बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’, बाबू लंगट सिंह और ब्रह्मेश्वर मुखिया जैसे महापुरुषों का योगदान देखा है, वही समाज अब तकनीक के माध्यम से अपने इतिहास का अगला अध्याय लिखने जा रहा है।
आयोजन समिति (भूमिहार बैठकी गांधी मैदान) ने समाज के सभी वर्गों से सपरिवार इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने और रवीन्द्र भवन में उपस्थित होने की अपील की है।
