G-HMMWBCZ928
Monday, November 23, 2026
HomeTop Storiesदनियावां-हिलसा सड़क हादसा: आठ लोगों की मौत, पांच घायल, प्रशासन ने तत्काल...

दनियावां-हिलसा सड़क हादसा: आठ लोगों की मौत, पांच घायल, प्रशासन ने तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की

पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में ऑटो और हाइवा की टक्कर से आठ लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने घायलों और परिजनों को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया

पटना, 23 अगस्त 2025।
पटना जिले के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सभी नालंदा जिले के हिलसा थाना के रेडी मलामा गांव के निवासी थे। बताया गया है कि ये सभी लोग फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

पटना जिले में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत, कई घायल

ज़िलाधिकारी, पटना ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग पौने सात बजे ऑटो और हाइवा के आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवारों के साथ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी घायलों को तुरंत पीएमसीएच भेजा गया और उनके उपचार के लिए अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन नियमित संपर्क में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना, ट्रैफिक पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। अंचल अधिकारी, थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम घायलों और परिजनों की सहायता के लिए तत्काल मौजूद रही। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फतुहा-1, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी और पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद रहे और सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

पटना: ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

अंचल अधिकारी, दनियावां को एसओपी का अनुपालन करते हुए तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण को सुरक्षा व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा अनुमंडल अधिकारियों को समन्वय बनाकर राहत कार्य तेज़ी से करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है और घटना की पूरी छानबीन जारी है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे