G-HMMWBCZ928
Monday, November 23, 2026
HomeTop Storiesपटना में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का मुख्यमंत्री ने किया...

पटना में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

पटना, 23 अगस्त 2025।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना के राजेन्द्रनगर स्थित 21 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और परिसर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व स्तर पर विज्ञान के प्रचार-प्रसार के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगी। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में देश-विदेश के कई विशेषज्ञों की राय ली गई है ताकि इसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह साइंस सिटी छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं और सिद्धांतों को सहज और रोचक ढंग से समझने का प्रमुख केंद्र बनेगी। यहां प्रदर्शित गतिविधियां और प्रयोग बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर में आधुनिक तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह साइंस सिटी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अद्वितीय पहचान बना सके।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे