Tuesday, July 7, 2026
HomeTop Storiesबांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार का ऐलान, नितिन नबीन के करीबी...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार का ऐलान, नितिन नबीन के करीबी को मिला टिकट

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने से यह हॉट सीट बन गई है. जन सुराज पार्टी और आरजेडी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.

अभिषेक कुमार बने बीजेपी उम्मीदवार: बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार “बंटी” को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं. वह कायस्थ जाति से आते हैं. बांकीपुर कायस्थ बहुल क्षेत्र है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षनितिन नवीन के करीबी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार से या एक बार फिर साबित होगया कि भाजपा कैडरवेस पार्टी है और किसी भी आम भाजपाई को कब कहा उठकर बिठा देगी यह भविष्य वाणी कोई नहीं कर सकता।

इसी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नितिन नवीन सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिये गये वही अब यही के उपचुनाव में एक आम भाजपाई को टिकट मिला है।

भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव त्रिकोणीय होने के चिन्ह है। क्योंकि यहां से सबसे पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वही राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से रेखा गुप्ता के उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के तरफ से की गई है।

चुनाव प्रत्याशी आवेदन की अंतिम तारीख 13 जुलाई है वहीं मतदान 30 जुलाई और मतगणना 3 अगस्त को है। अब देखना ये है कि इस सीट से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पगड़ी का सवाल है वही दूसरी तरफ पूरे देश में चुनावी उलटफेर में माहिर खुद प्रशांत किशोर के साख पर सवाल है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे