Friday, May 8, 2026
HomeTop Storiesबिहार में विभागों का बँवारा: सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग, निशांत...

बिहार में विभागों का बँवारा: सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग, निशांत को स्वास्थ्य; देखें किस मंत्री को क्या मिला

बिहार में विभागों का बँवारा: सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग, निशांत को स्वास्थ्य; देखें किस मंत्री को क्या मिला

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों का विधिवत आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास गृह और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं, जबकि अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में भी बड़े बदलाव देखे गए हैं।

​इस विस्तार में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख आबंटन

सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री): सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और वे सभी विभाग जो किसी अन्य को आवंटित नहीं हैं।

विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन एवं संसदीय कार्य।

बिजेंद्र प्रसाद यादव: वित्त एवं वाणिज्य-कर।

विजय कुमार सिन्हा: कृषि विभाग।

श्री निशांत: स्वास्थ्य विभाग।

अशोक चौधरी: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

नीतीश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रावैधिकी।

श्रेयसी सिंह: उद्योग एवं खेल विभाग।

दीपक प्रकाश: पंचायती राज।
महिला

​मंत्रिमंडल में महिला प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, और शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

​वहीं, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार, राम कृपाल यादव को सहकारिता और मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग सौंपा गया है। शिक्षा विभाग की कमान मिथिलेश तिवारी को दी गई है, जो राज्य की शैक्षणिक नीतियों के लिए एक महत्वपूर्ण पद है।

​इस नए बंटवारे से स्पष्ट है कि सरकार का ध्यान विकास कार्यों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है। सम्राट चौधरी द्वारा गृह विभाग अपने पास रखना इस बात का संकेत है कि राज्य की सुरक्षा और शासन व्यवस्था उनकी सीधी प्राथमिकता रहेगी।

मंत्रिमंडल आवंटन की पूरी लिस्ट

01 श्री सम्राट चौधरी सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं अन्य सभी विभाग जो आवंटित नहीं हैं
02 श्री विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य
03 श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त, वाणिज्य-कर
04 श्री श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
05 श्री विजय कुमार सिन्हा कृषि
06 डा० दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि
07 श्री निशान्त कुमार स्वास्थ्य
08 श्रीमती लेशी सिंह भवन निर्माण
09 श्री राम कृपाल यादव सहकारिता
10 श्री नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी
11 श्री दामोदर रावत परिवहन
12 श्री संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा, विधि
13 श्री अशोक चौधरी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
14 श्री भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास
15 श्री अरूण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
16 श्री मदन सहनी मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन
17 डा० संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
18 श्रीमती रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
19 श्री रत्नेश सादा आपदा प्रबंधन
20 श्री कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण
21 श्रीमती शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
22 श्री केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन
23 श्री लखेन्द्र कुमार रौशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
24 श्री सुनील कुमार ग्रामीण कार्य
25 सुश्री श्रेयशी सिंह उद्योग, खेल
26 मो० जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
27 श्री नन्दकिशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
28 श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा
29 डा० प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
30 श्रीमती स्वेता गुप्ता समाज कल्याण
31 श्री मिथलेश तिवारी शिक्षा
32 डा० रामचन्द्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
33 श्री संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
34 श्री संजय कुमार गन्ना उद्योग
35 श्री दीपक प्रकाश पंचायती राज

यह भी पढ़े

अन्य खबरे