Saturday, August 15, 2026
Homeफतुहा के वाणी पुस्तकालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से सम्पन्न

फतुहा के वाणी पुस्तकालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से सम्पन्न

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फतुहा के वाणी पुस्तकालय में झंडा तोलन का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुस्तकालय के प्रमुख और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय और दयानंद प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

फतुहा मुख्य चौराहा के पास स्थित वाणी पुस्तकालय का फतुहा के साथ इसके आसपास के गांव के छात्र छात्राओं में विशेष महत्व है। और इस वाणी पुस्तकालय की मदद से यहां की 300 से अधिक छात्र छात्राए रोजगार प्राप्त करने में सफल हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फतुहा वह आसपास क्षेत्र के अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे जिनमें वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय और दयानंद प्रसाद सिंह के साथ प्रो. अवधेश कुमार, श्यामनंदन यादव, प्रो. जवाहर लाल, गौतम कुमार, कपिलदेव प्रसाद और पप्पू चंद्रवंशी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व छात्र छात्राए उपस्थित थे।

इसी तरह यहां के फतुहा नगर परिषद में भी नगर अध्यक्ष रूपा कुमारी द्वारा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपनगर अध्यक्ष अंजनी कुमारी, फतुहा नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी कामेश्वर प्रसाद यादव के साथ बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य एवं नगर परिषद अधिकारी के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

यह भी पढ़े

अन्य खबरे