विधान परिषद चुनाव 2026: भाजपा ने बिहार और उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी की; 10 नामों का ऐलान
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों राज्यों से कुल 10 प्रत्याशियों के नाम स्वीकृत किए गए हैं।
व्यवस्था परिवर्तन के वादे पर टिकट का पेंच, जन सुराज में पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026
भाजपा ने बिहार के चार प्रमुख शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं:
क्र. निर्वाचन क्षेत्र का नाम प्रत्याशी (उम्मीदवार) का नाम
1.पटना शिक्षक श्री नवल किशोर यादव
2.कोशी स्नातक डॉ० एन. के. यादव
3.दरभंगा स्नातक श्री सर्वेश कुमार
4.तिरहुत शिक्षक श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026
उत्तर प्रदेश की 6 स्नातक और शिक्षक सीटों पर भाजपा ने निम्नलिखित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है:
क्र.निर्वाचन क्षेत्र का नाम प्रत्याशी (उम्मीदवार) का नाम
1.वाराणसी स्नातक श्री केदार नाथ सिंह
2.मेरठ स्नातक श्री दिनेश गोयल
3.इलाहाबाद-झांसी स्नातक श्री अशोक कुमार राठौर
4.वाराणसी शिक्षक डॉ० प्रमोद मिश्रा
5.आगरा शिक्षक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
6.गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक श्री ध्रुव त्रिपाठी
बिहार: विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अटकलों पर लगा विराम
चुनावी हलचल और समय सारणी
नामांकन की तिथि: नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 6 अक्टूबर रखी गई है।
नामांकन जांच व वापसी: नामांकनों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान व मतगणना: सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा तथा 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
