Sunday, September 20, 2026
HomeTop Storiesखराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, आमजन की सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती का कार्य तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा ने स्ट्रीट लाइट का रखरखाव कर रही कंपनी EESL के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर फील्ड में टीमों की संख्या बढ़ाने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं।

पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली का मामला: अमेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर प्राथमिकी

26 टीमें फील्ड में सक्रिय, निगम की 5 अतिरिक्त टीमें भी कर रहीं निगरानी

निर्देशों के अनुपालन और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए फील्ड में कार्यरत टीमों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 कर दी गई है। प्रत्येक टीम में एक ड्राइवर, एक बिजली मिस्त्री और एक हेल्पर सहित तीन सदस्य हैं। टीमों के सुगम संचालन के लिए प्रत्येक टीम को बिजली तार, स्विच, लाइट, सीढ़ी आदी से लैस एक पिक-अप वैन उपलब्ध कराया गया है। सभी टीमें पटना नगर निगम के कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त, पटना नगर निगम के पांच बिजली मिस्त्री भी एक-एक सहायक के साथ फील्ड में जाकर पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। खराब लाइटों की पहचान कर संबंधित टीमों के साथ जानकारी साझा की जा रही है, ताकि आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जा सके।

पटना नगर निगम ने शुरू की ‘RRR मोबाइल वैन’, पुराने कपड़ों और बर्तनों से होगी जरूरतमंदों की मदद

प्रतिदिन 650–700 स्ट्रीट लाइट की मरम्मती

वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 650 से 700 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा रही है। बरसात के बाद मरम्मती एवं रखरखाव के कार्य में और तेजी आएगी जिससे अधिक से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।

10–15 हजार अतिरिक्त नई स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के निर्देश

बैठक में कंपनी को अतिरिक्त 10 से 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्ट्रीट लाइटें जो मरम्मती के बाद भी बार-बार खराब हो रही हैं, उन्हें बदलने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में नई स्ट्रीट लाइट उपलब्ध रखने को कहा गया है।

पटना DM कुंदन कुमार का अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नए राशन कार्ड निर्माण में  मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश

33 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट का कार्य पूर्ण

स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य भी जारी है। अब तक 33 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पांच स्थलों पर भी कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जा रहा है .

यह भी पढ़े

अन्य खबरे