पटना, 8 सितंबर। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज पटना के यारपुर में अंबेडकर विकास समिति एवं बिहार राज्य राउत मेहतर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 1857 के क्रांतिकारी योद्धा वीर शहीद गंगू मेहतर जी की पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वीर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वीर शहीदों और महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके संघर्ष और बलिदान को सिर्फ याद करना काफी नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रीकृष्ण के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त और संस्कारित समाज : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
उन्होंने कहा कि अंबेडकर विकास समिति और राउत मेहतर पंचायत द्वारा समाज के महान व्यक्तित्वों की स्मृतियों को जीवंत रखने का कार्य सराहनीय है। किसी भी समाज की पहचान उसके महापुरुषों और वीर योद्धाओं के योगदान से होती है।
डॉ. कुमार ने कहा कि वीर शहीद गंगू मेहतर का जीवन साहस, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। शिक्षित, संगठित और संघर्षशील समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।
पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 137 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। वंचित, शोषित, दलित और पिछड़े वर्गों को सम्मान और अवसर देकर मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। बिहार भी विकास और सामाजिक परिवर्तन के नए दौर से गुजर रहा है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाएं। एक शिक्षित युवा न सिर्फ अपना भविष्य बदलता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की दशा-दिशा बदल देता है। जब समाज संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और विकास के मार्ग पर चलेगा तो उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता।
कार्यक्रम में संरक्षक वर्मा बागी जी, अध्यक्ष शंकर राम, प्रदीप कुमार, वैद्यनाथ राउत, सतेंद्र पासवान, दिलीप राउत, शिवपूजन राम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सुरक्षित एयर ट्रैफिक के लिए हर व्यवस्था सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो : आयुक्त राजेश कुमार
