मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया खुले सत्र का उद्घाटन, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और मंत्रियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
पटना: बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के तत्वावधान में बुधवार (02 सितंबर 2026) को बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के साहू जैन हॉल में खाद्यान्न एवं खाद्य पदार्थ के व्यवसायियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन सह संघ के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. रामलखन प्रसाद गुप्त का 101वां जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।
दो सत्रों में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने की।
बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद रफ्तार में दौड़ रहे PK को लगा झटका, सफाई दे देकर परेशान
श्रद्धांजलि और प्रतिनिधि सम्मेलन से शुरुआत
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यवसायी प्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों और स्व. गुप्त के परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दूसरे सत्र का उद्घाटन एवं प्रमुख मांगें
कार्यक्रम के दूसरे (खुले) सत्र का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव चौरसिया ने राज्य के व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं:
कृषि बाजार प्रांगण: जीर्णोद्धार के बाद दुकानों का शीघ्र आवंटन और बदहाल व्यवस्था में सुधार।
जीएसटी सरलीकरण: जटिलताओं को दूर करना और 25 किलो से कम के प्री-पैक्ड खाद्य पदार्थों को कर-मुक्त करना।
सुरक्षा एवं सहायता: विधि-व्यवस्था चुस्त करना, सुरक्षा देना तथा आपदा में मृत व्यवसायी के परिवार को सामाजिक सुरक्षा सहायता राशि प्रदान करना।
अन्य राहत: मापतौल उपकरणों के सत्यापन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करना और व्यवसायियों को ‘पेशा कर’ (प्रोफेशनल टैक्स) से पूरी तरह मुक्त करना।
सहयोग कार्यक्रम बना पटना में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का आधार, 32 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन
समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा
व्यवसायी संघ की जायज मांगों को सुनने के बाद मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) के साथ विशेष बैठक कर सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया।
दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की रही मौजूदगी
समारोह में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (नई दिल्ली) के वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में संघ के महामंत्री नवीन कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और व्यवसायी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
