G-HMMWBCZ928
Friday, October 16, 2026
HomeTop Storiesतेज प्रताप यादव ने जताई हत्या व हमले की आशंका: आवास घेराव...

तेज प्रताप यादव ने जताई हत्या व हमले की आशंका: आवास घेराव के बाद केंद्र और बिहार सरकार से मांगी तत्काल सुरक्षा

​पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक विस्तृत अपील जारी करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

​तेज प्रताप यादव ने अपने आवास के बाहर घटी एक संदिग्ध घटना का हवाला देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व उनके घर के बाहर शराब के नशे में धुत दो लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें सचिवालय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इस घटना के बाद संबंधित व्यक्तियों के परिजनों ने उनके आवास को घेर लिया और प्रदर्शन किया। तेज प्रताप ने इस घेराव को सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद चिंताजनक स्थिति करार दिया है।

​सार्वजनिक कार्यक्रम और आवागमन प्रभावित

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में उनके कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। लेकिन पुख्ता सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण उनका आवागमन और जनता के बीच जाना बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि उनकी सुरक्षा की अनदेखी किसी बड़ी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है।

​मांगें:

​जांच: आवास के बाहर हुए घेराव और संदिग्ध गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

​सुरक्षा समीक्षा: आवास और यात्रा के दौरान दी जाने वाली वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत समीक्षा हो।

​तत्काल सुरक्षा: बिहार और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के उन्हें श्रेणीबद्ध पर्याप्त सुरक्षा बल प्रदान करे।

​राजनीतिक रूप से सक्रिय तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राज्य में नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे