पटना, 24 अगस्त 2026
पटना नगर निगम ने शहर के वार्ड-स्तरीय विकास को नई गति दी है। ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ के अंतर्गत माननीय पार्षदों द्वारा अनुशंसित कुल 692 विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड की स्थानीय जरूरत के हिसाब से बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और छोटे लेकिन जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करना है।
इन स्वीकृत योजनाओं में मुख्य रूप से सड़क एवं नाला निर्माण, सड़क एवं नाला जीर्णोद्धार, बोरिंग/सबमर्सिबल अधिष्ठापन, सामुदायिक भवन निर्माण, पेवर ब्लॉक और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
प्रमंडल-वार स्वीकृति का ब्यौरा:
निगम द्वारा 58 वार्डों के लिए कुल 6 प्रमंडलों में राशि आवंटित की गई है –
- नूतन राजधानी प्रमंडल: 134 योजनाएं – ₹11,85,70,800 •
- पाटलिपुत्र प्रमंडल: 117 योजनाएं – ₹10,99,85,600 •
- बांकीपुर प्रमंडल: 106 योजनाएं – ₹9,69,16,500 •
- पटना सिटी प्रमंडल: 88 योजनाएं – ₹7,99,61,697 •
- कंकड़बाग प्रमंडल: 136 योजनाएं – ₹8,47,74,185 •
- अजीमाबाद प्रमंडल: 111 योजनाएं – ₹7,97,24,827
- नगर निगम के अनुसार, इन 692 योजनाओं के क्रियान्वयन से वार्ड स्तर पर सड़क, नाला, जलापूर्ति और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष अनुशंसित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, ताकि सभी वार्डों में विकास कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किए जा सकें।
