Monday, September 21, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता: मांगों पर बुधवार...

पटना नगर निगम और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता: मांगों पर बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक, नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी अनुशंसा

पटना नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में माननीय महापौर श्रीमती सीता साहू की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा की उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ संघ की तीन सूत्री मांगों पर बिंदुवार गहन चर्चा हुई।

पटना, 4 अगस्त: पटना नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में माननीय महापौर श्रीमती सीता साहू की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा की उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ संघ की तीन सूत्री मांगों पर बिंदुवार गहन चर्चा हुई।

बैठक के दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि पटना नगर निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन मांगों पर अंतिम निर्णय लेना नगर निगम के वैधानिक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

इस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि निगम अपनी सकारात्मक मंशा को औपचारिक रूप देते हुए तीनों मांगों का प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति एवं निगम परिषद से पारित कराए और अनुशंसा के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे।

बुधवार को बुलाई गई विशेष बैठक

महापौर श्रीमती सीता साहू ने संघ की मांग पर तुरंत कदम उठाते हुए कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने घोषणा की कि संघ की तीनों मांगों पर विचार एवं विभागीय अनुशंसा के लिए बुधवार को ही सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई बिना किसी देरी के सुनिश्चित की जा सके।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि इस सकारात्मक वार्ता की जानकारी संघ के सदस्यों और सफाई कर्मियों को दी जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे अधिकारी व प्रतिनिधि

बैठक में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती अनिता देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्री कुमार संजीत, श्री मनोज कुमार तथा अपर नगर आयुक्त श्री कृष्ण स्वरूप उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राज्यभर के नगर निकायों में दैनिक सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे