G-HMMWBCZ928
Saturday, October 31, 2026
Homeबिहारबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: 34.30% मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताया...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: 34.30% मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताया मतदाताओं का आभार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गया। इस उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे

​पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गया। इस उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।

​कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग से रखी गई नजर

​चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी 422 पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी लाइव वेबकास्टिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए:

  • ​8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
  • ​16 जोनल दंडाधिकारी
  • ​42 सेक्टर मजिस्ट्रेट

​भारी पुलिस बल के साथ दिनभर अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे।

​कंट्रोल रूम से बड़े अधिकारियों ने संभाली कमान

​जिला नियंत्रण कक्ष से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुन्दन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के. शर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक राकेश अग्रवाल और उप विकास आयुक्त शुभम कुमार पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए रहे। शिकायत मिलने पर तुरंत सेक्टर व जोनल अधिकारियों को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया गया। इसके अलावा, आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने कई संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

​पिंक बूथ और दिव्यांग-युवा संचालित बूथ रहे आकर्षण का केंद्र

​मतदाताओं को बेहतर माहौल देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पेयजल, छांव, व्हीलचेयर और मोबाइल होल्डर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

  • ​पिंक बूथ: सेंट जेवियर हाई स्कूल (गांधी मैदान) स्थित बूथ को पिंक बूथ बनाया गया, जहाँ सभी मतदान कर्मी महिलाएं थीं।
  • ​दिव्यांग संचालित बूथ: ए.एन. कॉलेज में एक बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किया गया।
  • ​युवा बूथ: ए.एन. कॉलेज के शताब्दी भवन स्थित बूथ की जिम्मेदारी पूरी तरह युवा मतदान कर्मियों के हाथों में थी।

​उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने बांकीपुर के मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और सभी स्टेकहोल्डर्स का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे