Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिभाजपा सत्ता में आने के बाद भी अपने वैचारिक संकल्पों को नहीं...

भाजपा सत्ता में आने के बाद भी अपने वैचारिक संकल्पों को नहीं भूलती: संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती। यह एक ऐसी अनुशासित पार्टी है जो सत्ता में आने के बाद भी अपनी विचारधारा, नीतियों और घोषणापत्र में किए गए संकल्पों को नहीं भूलती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य करती है।" ये बातें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को जहानाबाद में कहीं। वे वहां “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के तहत आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

जहानाबाद में दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

अनुच्छेद 370 की समाप्ति से लेकर राम मंदिर निर्माण तक, भाजपा ने हर वादा पूरा किया

जहानाबाद, 30 मई। “भारतीय जनता पार्टी मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती। यह एक ऐसी अनुशासित पार्टी है जो सत्ता में आने के बाद भी अपनी विचारधारा, नीतियों और घोषणापत्र में किए गए संकल्पों को नहीं भूलती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य करती है।” ये बातें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को जहानाबाद में कहीं। वे वहां “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के तहत आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

​प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं में वैचारिक ऊर्जा भरते हुए कहा कि राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास ही भाजपा की राजनीति के मूल आधार हैं। केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमेशा अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है और इन्हें योजनाओं व कानूनों के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया है।

​अनुच्छेद 370 और राम मंदिर वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रमाण

​संजय सरावगी ने पार्टी के ऐतिहासिक निर्णयों की चर्चा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति भाजपा के प्रमुख वैचारिक संकल्पों में शामिल थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास और सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार भाजपा की अटूट सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त नीतियों के कारण देश की सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत हुई है।

​तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है भारत

​आर्थिक मोर्चे पर देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल लेन-देन, वित्तीय समावेशन और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्पों के कारण आज भारत दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में गिना जा रहा है। देश बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

​”संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं।”— संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

​प्रशिक्षण वर्ग में जुटे दिग्गज

​प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ा जाता है। इस दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे