Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधखुसरूपुर में खनन माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: गंगा किनारे अवैध खनन करते...

खुसरूपुर में खनन माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: गंगा किनारे अवैध खनन करते JCB और 5 ट्रैक्टर जब्त, ₹35 लाख का जुर्माना

बिष्णु नारायण चौबे
बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की सख्ती के बावजूद माफियाओं के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ गंगा नदी के तटीय इलाकों (दियारा) में धड़ल्ले से चल रहे मिट्टी के अवैध धंधे पर प्रशासन ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक जेसीबी (JCB) और पांच ट्रैक्टरों को रंगे हाथ जब्त किया है।
​आधी रात को ‘स्पेशल ऑपरेशन’
​जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्रसिद्ध बैकुंठपुर मंदिर से लगभग दो किलोमीटर उत्तर दियारा क्षेत्र में की गई। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला खनन निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की देर रात छापेमारी की। पुलिस की धमक देख खनन स्थल पर हड़कंप मच गया। मौके से अवैध खनन में जुटी मशीनों को जब्त कर थाने लाया गया है।
मिट्टी ​माफियाओं पर भारी जुर्माना
​प्रशासन ने इस बार माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए कड़े वित्तीय दंड का सहारा लिया है:
​JCB मशीन पर: ₹10 लाख का जुर्माना।
​प्रत्येक ट्रैक्टर पर: ₹5 लाख का जुर्माना।
​कुल जुर्माना: लगभग ₹35 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है।
​दिन के उजाले में भी ‘लूट’, राजस्व को भारी चपत
​स्थानीय सूत्रों का कहना है कि खुसरूपुर के विभिन्न दियारा क्षेत्रों में मिट्टी की अवैध कटाई और ढुलाई का काला कारोबार चरम पर है। हैरानी की बात यह है कि सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि वे दिन के उजाले में भी गंगा की कोख उजाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस अवैध कारोबार से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि बिहार सरकार को हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।
​हालांकि इस बड़ी कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना यह होगा कि क्या भारी जुर्माने के बाद इस अवैध धंधे पर पूर्ण विराम लग पाता है या नहीं।
यह भी पढ़े

अन्य खबरे