Thursday, March 19, 2026
Homeबिहार विधान सभा में 'विकसित भारत युवा संसद' का भव्य आगाज: युवाओं...

बिहार विधान सभा में ‘विकसित भारत युवा संसद’ का भव्य आगाज: युवाओं की आवाज से गूंजा सेंट्रल हॉल

​पटना | 19 मार्च 2026
​बिहार विधान सभा के ऐतिहासिक केंद्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में आज ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026’ का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

दक्ष जूरी के सामने 184 युवाओं का प्रदर्शन
​बिहार के 37 जिलों से चयनित होकर आए 184 प्रतिभाशाली युवा इस संसद का हिस्सा बन रहे हैं। इन प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए एक उच्चस्तरीय जूरी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं डॉ. प्रेम कुमार कर रहे थे।

जूरी के प्रमुख सदस्यों में ​श्री संजय सिंह (टाइगर), मंत्री, श्रम संसाधन एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, श्रेयसी सिंह मंत्री, सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग, विधायक नीतीश मिश्रा, राणा रणधीर, मंजीत कुमार सिंह, संगीता कुमारी, दीपा कुमारी, बाबुलाल शौर्य और शुभानंद मुकेश उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ​प्रशासनिक अधिकारी कौशल किशोर, सचिव (युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​”जब युवा बोलते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है” – डॉ. प्रेम कुमार

​उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि यह युवा संसद केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा लोकतंत्र की शक्ति है वे जब युवा सोचते हैं, तो राष्ट्र आगे बढ़ता है; और जब युवा बोलते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है।”



​राज्य के कोने-कोने से आए युवाओं के लिए यह एक गौरवशाली क्षण था कि उन्हें राज्य के दिग्गज मंत्रियों और अनुभवी विधायकों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला। यह दो दिवसीय कार्यक्रम युवाओं को संसदीय प्रक्रिया समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे